Posted On:Wednesday, March 5, 2025
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 2017 के बाद टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने दमदार खेल दिखाया और विराट कोहली के अर्धशतक की मदद से 48.1 ओवर में 267 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऐसे में अब फाइनल में टीम इंडिया का सामना 9 मार्च को दुबई में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। विराट कोहली के शानदार अर्धशतक की मदद से भारत ने दुबई क्रिकेट ग्राउंड पर चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत फाइनल में पहुंच गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया को वापसी का टिकट मिल गया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार का बदला भी ले लिया। 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन विराट और अय्यर ने 94 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया की जीत की नींव रखी। भारत की ओर से विराट कोहली ने 98 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 84 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 45 रन बनाए। इसके अलावा केएल राहुल ने नाबाद 42 रन, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने 28-28 रनों का योगदान दिया। विराट कोहली को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अब फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले सेमीफाइनल के विजेता से होगा। यह मैच 9 मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 264 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने सेमीफाइनल में अर्धशतक बनाए। स्टीव स्मिथ ने 73 रन बनाए, जबकि कैरी ने 61 रन बनाए। जबकि ट्रेविस हेड ने 39 रन और लाबुशेन ने 29 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।
भावनगर, और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विक्रम के बर्थडे पर ‘चियान 63’ का फर्स्ट फ्लेम टीज़र रिलीज़ हुआ, फैंस बोले—अब आएगा असली धमाका!
सलमान खान की नई फिल्म का धमाकेदार आगाज़, वामशी पैडिपल्ली के साथ शुरू हुई मेगा एंटरटेनर की शूटिंग!
“सुल्तान से कोई मुकाबला नहीं” — ‘Glory’ लॉन्च पर पुलकित सम्राट ने सलमान खान को बताया असली OG
अजित पवार विमान हादसा - रोहित पवार की जीरो FIR से खुलेगा राज? CID जांच में AAIB भी शामिल
PBKS vs LSG इतने कैच छोड़े की इस खिलाड़ी को टोपी से छिपाना पड़ा मुंह श्रेयस अय्यर का ऐसा करते VIDEO वायरल
‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट फाइनल!
पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़
यूपी 2027 का चुनावी रण: अखिलेश यादव ने 'INDIA' गठबंधन पर तोड़ी चुप्पी, रेवाड़ी में बताया सीटों के बंटवारे का 'विनिंग फॉर...
प्रियंका गांधी ने कहा कि सीटें बढ़ाना सत्ता में बने रहने की साजिश थी।
Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य
ट्रंप की कनाडा को सीधी चेतावनी: 'चीन से ट्रेड डील की तो लगेगा 100% टैरिफ', व्यापार युद्ध की आहट से वैश्विक बाज़ार में हड...
यामिनी मल्होत्रा की लग्ज़री छलांग—करोडो की मर्सिडीज खरीदी
वानखेड़े में मुंबई की शर्मनाक हार हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार, बोले- 'पावरप्ले...
IPL 2026 CSK के खिलाफ MI ने उतार दिए 13 खिलाड़ी, अंपायर के फैसले पर मचा बवाल
16 चौके-छक्के 4 मैचों में दूसरा शतक, फिर गरजा संजू सैमसन का बल्ला
काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य
IPL 2026 अंक तालिका: दिल्ली को रौंदकर तीसरे नंबर पर पहुंची हैदराबाद, पंजाब किंग्स का प्लेऑफ का रास्त...
एएफसी अंडर 17 एशियन कप की तैयारी: भारत को दूसरे मैत्री मैच में यूएई से मिली 1-5 की शिकस्त
अभिषेक शर्मा का विराट धमाका: कोहली के सबसे बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, टी20 क्रिकेट में जड़ा 9वां शतक
तिलक वर्मा का ऐतिहासिक धमाका: जयसूर्या के 18 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी, 23 गेंदों में कूटे 82 रन
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhavnagarvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer